यूट्यूब, यूजर को सर्च करने, लाखों-करोड़ों कम्युनिटी और कमैंट्स को देखना, अपने पसंदीदा वीडियो को रेटिंग देना और फीडबैक देना, अपने स्वयं के वीडियो उपलोड और शेयर करना उन लाखों-करोड़ों लोगो के साथ, और अपने फेवरेट वीडियो को बाद में देखने के लिए सेव करने की अनुमति देता है। यहाँ बताया गया है कि कैसे एक यूट्यूब अकाउंट बनाया जाए। (Make a YouTube Account)
Step-1.शुरू करने के लिए यूट्यूब वेबसाइट पर जाएँ: आप एक अकाउंट ओपन करने से पहले कुछ बातें समझ लें:
- यूट्यूब अकाउंट बनाते समय, आप एक जीमेल अकाउंट भी बना रहे हैं। यह [YouTube username]@gmail.com के रूप में दिखाई देगा।
- एक यूट्यूब अकाउंट बनाने में, आप एक गूगल+ अकाउंट भी बना रहे हैं। गूगल+ फेसबुक के समान सोशल नेटवर्किंग साइट है। आप यूट्यूब या जीमेल में लॉग इन करें; यहाँ आप अपने ब्राउज़र के शीर्ष पर गूगल+ के टैब में अपनी सेटिंग को एडजस्ट करने में सक्षम हो जाएंगे। यदि आप एक गूगल+ अकाउंट नहीं चाहते, तो अभी भी अपने यूट्यूब अकाउंट को रखते हुए, इसे हटा सकते हैं।
- ऐसा क्या अलग है जो आप यूट्यूब पर कर सकते हो, लेकिन गूगल की दूसरी साइट्स पर नहीं कर सकते। यह उदाहरण के लिए, यदि आप यूट्यूब पर कुछ करते हैं, तो गूगल + पर वह नहीं दिखाई देगा।
Step-2. अब Your Channel के ऑप्शन पर टैप कीजिए (जैसा कि ऊपर स्क्रीनशॉट नम्बर-2 में दिखाया गया है
Step-3. अब आपके सामने एक पॉपअप Open विंडो होगी, जिसमें आपका First Name और Last Name लिखा होगा। यही आपके यूट्यूब चैनल का नाम है। अगर आप इसे बदलना चाहते हैं तो बदल सकते हैं। जैसे कि मैं अपनी वेबसाइट के नाम से अपना यूट्यूब चैनल बनाना चाहता हूँ, इसलिए मैं First Name में Techsevi और Last Name में Team लिख रहा हूँ। अगर आपको Youtube द्वारा सुझाया गया Default Name पसंद है और आप इसी नाम से अपना यूट्यूब चैनल बनाना चाहते हैं तो बिना कोई बदलाव किए नीचे ‘Create Channel’ पर टैप कर दीजिए। (जैसा कि स्क्रीनशॉट नम्बर-3 में दिखाया गया है)
Step-4. लो जी, आपका Youtube चैनल बनकर तैयार है। अब आपको कुछ Settings करनी होगी। इसके लिए उपर Right Corner में जो थ्री डॉट्स का आइकॉन दिखाई दे रहा है उस पर क्लिक कीजिए (जैसा कि ऊपर स्क्रीनशॉट नम्बर-4 में दिखाया गया है)
Step-5.अब आपके सामने आपके यूट्यूब चैनल की Settings मेन्यू Open हो जाएगी। यहाँ आपको ‘Settings’ पर क्लिक करना है (नीचे स्क्रीनशॉट नम्बर-5 मेंं देखें)
Step-6. यहाँ आपको कई सारे Options दिखाई देंगे। सबसे पहले आपको ‘General’ पर क्लिक करना है। (स्क्रीनशॉट नम्बर-6 देखें)
Step-7. अब यहाँ ‘Upload Quality’ पर क्लिक कीजिए और 720p यानि HD Quality सलेक्ट कर दीजिए। (स्क्रीनशॉट नम्बर-7 देखें). अगर आप चाहें तो 1080p यानि Full HD भी रख सकते हैं, लेकिन इससे आपके वीडियो को अपलोड होने में थोडा ज्यादा वक्त लगेगा।
Step-8. अब वापिस अपने चैनल पर आ जाइए और यहाँ ऊपर स्क्रीनशॉट नम्बर-8 में दिखाए अनुसार Settings के आइकॉन पर टैप करके अपना अपने चैनल का Description (विवरण) लिखकर Save कर दीजिए… बस! अब आपका चैनल विडियो अपलोड करने के लिए तैयार है।
Step-9. अपने चैनल पर विडियो अपलोड करने के लिए Camcorder के आइकॉन पर टैप कीजिए. यह आइकॉन आपको अपने चैनल के साथ-साथ यूट्यूब के होमेपेज पर भी देखने को मिल जाएगा. (जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट नम्बर- 9 और 10 में दिखाया गया है)
Step-10. वीडियो अपलोड करने के लिए आपके पास 3 ऑप्शन्स हैं… पहला, आप अपने फ़ोन के कैमरा से विडियो रिकॉर्ड करके अपलोड कर सकते हैं. दूसरा, आप लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं, तीसरा, अपने फोन की गैलेरी में मौजूद विडियो को अपलोड कर सकते हैं. (स्क्रीनशॉट नम्बर-11 देखें)
Uploading Videos
Step-11. वीडियो सलेक्ट करने बाद आपको पहले Box में वीडियो का Title (शीर्षक) लिखना है और दूसरे Box में Description, यानि कि आपका वीडियो किस बारे में है और इस वीडियो में आपने किस टॉपिक पर क्या जानकारी दी है। उसके बाद Privacy को Public कर दीजिए और उपर Right Corner में जो Arrow (तीर) का निशान है, (स्क्रीनशॉट नम्बर-12 देखें) उस पर क्लिक कर दीजिए। बस! आपका वीडियो अपलोड होना शुरू हो जाएगा।
आवस्यक् सूचना:--
ध्यान रहे, वीडियो को अपलोड होने में थोड़ा वक्त लगेगा। कितना वक्त लगेगा, यह आपके वीडियो की साईज और आपके इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर है। अगर आप 4G का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपका वीडियो जल्दी अपलोड हो जाएगा। तो दोस्तों, इस तरह से आप अपने फोन की मदद से यूट्यूब चैनल बनाकर अपने Youtube Career की शुरुआत सकते हैं। और वीडियोज अपलोड करके हर महीने लाखों रूपए कमा सकते हैं। उम्मीद करता हूँ, इस आर्टिकल से आपको काफी मदद मिली होगी।
अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो इसे Like और Share कीजिए। और ऐसे ही और ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स के लिए ‘टेकसेवी डॉट कॉम’ को Subscribe कर लीजिए। ताकि जब भी कोई नया आर्टिकल प्रकाशित हो तो आपको उसका Notification मिल जायेगा।
Thanks for reading my views🙏
Nyc bhai thanks for write this
ReplyDeleteNyc
ReplyDelete